जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को महिला के साथ एक चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस (Police) की जांच में गैंगरेप की बात फर्जी निकली है। पुलिस के मुताबिक महिला ने आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस का कहना है कि बर्खास्त फौजी के साथ महिला के पहले से ही अवैध संबंध थे। पुलिस ने कहा कि मेरठ की देवलोक कॉलोनी में शराब पीने के बाद महिला से दो लोगों ने अवैध संबंध बनाए थे। इसके बाद महिला को सुनसान रास्ते पर छोड़कर फौजी और उसका साथी फरार हो गए. इसके बाद महिला ने गैंगरेप की फर्जी स्टोरी गढ़ी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, एक महिला मेरठ भैंसाली बस स्टैंड से प्रयागराज जाने के लिए बस में सवार हुई थी. महिला का आरोप है कि बस में ही ड्राइवर और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को दिल्ली रोड स्थित मेवला पुल के पास फेंककर फरार हो गए पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रातभर चलती बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने दुष्कर्म किया. इसके बाद बस से फेंककर फरार हो गए। पीड़िता को बदहवास हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई और जांच में जुट गई मेरठ के एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि महिला सरधना क्षेत्र की रहने वाली है. उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में गैंगरेप की बात फर्जी निकली है। महिला ने अपनी सहमति से दो लोगों से संबंध बनाए थे. गिरफ्तार फौजी का महिला से पहले से ही संबंध था वारदात की रात सभी ने शराब पी थी,. लेकिन जब वे उसे छोड़कर फरार हो गए तो महिला ने गैंगरेप की कहानी गढ़ी.पहले पुलिस ने बताया था कि महिला ने बेहोशी की हालत में ही बताया कि वो एक बस में आ रही थी और उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिलाया गया। इसके बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उस के साथ दुष्कर्म किया है और उसको सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला इससे ज्यादा अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। यह घटना शुक्रवार की है। महिला ने कुछ बातें बताई हैं उसी के आधार पर उसके ससुराल वालों को ढूंढा जा रहा है, उसके बाद ही पता चल पाएगा कि महिला कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच की जा रही है मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि बलात्कार हुआ है या क्या हादसा हुआ है। महिला अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला मिर्जापुर निवासी महिला की शादी करीब पांच साल पहले मेरठ में सरधना क्षेत्र निवासी युवक से हुई है। शुक्रवार रात पति से विवाद के बाद महिला भैंसाली बस डिपो पर आ गई। वह प्रयागराज जाने के लिए कानपुर की रोडवेज बस में बैठ गई। महिला के अनुसार, पूरी बस में वह एकमात्र यात्री थी। बस के चलते ही कंडक्टर ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह बेहोश होने लगी। आरोप है कि ड्राइवर-कंडक्टर ने चलती बस में उसके साथ दरिंदगी की। शनिवार तड़के वह महिला को दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास गोशाला के बाहर फेंककर फरार हो गए। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को खबर मिली। एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। वह बदहवास थी। चिकित्सीय परीक्षण के दौरान महिला ने डॉक्टरों को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद कैंट एएसपी डॉ. ईरज राजा ने पहुंचकर बयान दर्ज किए। महिला ने बस ड्राइवर-कंडक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। हम जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व सीडीआर निकलवाई गई है। जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।


उमा भारती को कोरोना भारत में 88 हज़ार नए केस
पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती को कोरोना,उमा भारती ने ट्वीट कर दी जानकारी।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 88 हज़ार 600 नए केस सामने आए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के दिए आंकड़ों के मुताबिक़ पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,124 मौतें हुई हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना के अब तक कुल 59 लाख 92 हज़ार 533 मामले हो चुके हैं। वहीं इनमें से अब तक 49 लाख से ज़्यादा लोग ठीक हुए हैं।कोरोना से भारत में मौत का आंकड़ा 94 हज़ार पार कर चुका है जबकि 9.56 लाख मरीज़ अभी भी संक्रमित हैं। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक़ अब तक सात करोड़ 12 लाख से ज़्यादा सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस सबसे अधिक प्रभावित अमरीका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है।अमरीका में कुल संक्रमण के मामले 72 लाख के पार हैं जबकि पूरी दुनिया में इससे 3.3 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में रहे जसवंत सिंह 82 वर्ष के थे।राजस्थान के बाड़मेर से आने वाले जसवंत सिंह ने वाजपेयी सरकार में विदेश, रक्षा और वित्त मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी संभाली थी। वो भारतीय सेना में मेजर भी रहे थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उनकी मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “जसवंत सिंह ने हमारे राष्ट्र की पूरे लगन से सेवा की, पहले उन्होंने सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति से लंबा जुड़कर. अटली जी की सरकार में बेहद महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा एवं विदेश मामलों की दुनिया में एक मज़बूत छाप छोड़ी. उनके निधन से दुखी हूं.” तीन जनवरी, 1938 को बाड़मेर ज़िले के जसोल गाँव में जन्मे जसवंत सिंह भारतीय जनता पार्टी के उन गिने-चुने नेताओं में से थे जो आरएसएस की पृष्ठभूमि से नहीं आते थे।जसवंत सिंह उन गिने-चुने राजनेताओं में से थे जिन्हें भारत के विदेश, वित्त और रक्षा मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को मार्च 2014 पार्टी ने छह साल के निष्कासित कर दिया था। जसवंत सिंह ने राजस्थान की बाड़मेर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here