राजधानी लखनऊ में लगातार कोरोना के मामले घटते जा रहे है। आज 549 पॉजिटिव मिले और 11 संक्रमितों की मौत हुई । उत्तर प्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 4403 और 77 लोगो की मौत हुई।

जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ संवाददाता लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हॉल में महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में नगर निगम का 19 अरब 30 करोड़ 34 लाख की आय के सापेक्ष 16 अरब 56 करोड़ 26 लाख रुपये के व्यय का बजट एवं जलकल का 320 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। महापौर द्वारा पास किये गए बजट में विकास कार्यों को गति दी गयी। वार्ड विकास निधि के माध्यम से समस्त वार्डो में 1.15 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे जिसमे से 5 लाख रुपये प्रतिवार्ड पार्षद कोरोना सुरक्षा संबंधित उपकरण आदि पर खरीद हेतु व्यय कर सकेंगे।

बजट में संस्तुत महत्वपूर्ण कार्य
नाला सफाई – 8.50 करोड़
सफाई उपकरण की खरीद – 13 करोड़
मार्ग प्रकाश- 12.70 करोड़
सड़क नाली मरम्मत- 183 करोड़
शहरी निर्धन हेतु – 20 करोड़
अवस्थापना – 50 करोड़

इसके अतिरिक्त सदन में पास किये गए कुछ प्रस्ताव
सदन द्वारा लखनऊ के रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए प्रगतिधिन एवं अनाराभ कार्य ( टेंडर जारी हो चुका एवं अनुबंध किया जा चुके है) ऐसे 41 करोड़ रुपये के कार्यों की देयताओं को पास कर दिया गया है। अमृत योजना एवं स्मार्ट सिटी में महापौर को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास कर शासन को संदर्भित किया गया। जलकल द्वारा सभी वार्डों में 2 लाख रुपये प्रति वार्ड पाईपलाइन मरम्मत एवं नए पाईपलाइन निर्माण का कार्य किया जाएगा। जलकल के 49 कर्मचारियों के विनिमितिकरण का प्रस्ताव शासन को संदर्भित करने का प्रस्ताव पास हुआ। पार्षद सहित 5 कर्मचारियों को मरणोपरांत कोरोना योद्धा सम्मान सदन द्वारा कोरोना के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कोरोना के चपेट में आकर मरने वाले पार्षद स्वर्गीय वीरेंद्र जसवानी वीरू और 5 अन्य कर्मचारियों स्वर्गीय राजेश कुमार वर्मा, स्वर्गीय कमल कुमार, स्वर्गीय कविता, स्वर्गीय रामगोपाल, स्वर्गीय गोमती देवी को मरणोपरांत कोरोना योद्धा के सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके परिवारजनों को महापौर ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कांग्रेस ने की दो प्रत्याशियों की घोषणा

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने रामपुर जिले की स्वार सीट से पूर्व सांसद बेगम नूर बानो के पौत्र हमजा खान पर दांव लगाया है। हमजा की दादी और दादा रामपुर से कई बार सांसद और उनके पिता काजिम अली विधायक रह चुके हैं। वहीं, उन्नाव की बांगरमऊ सीट से आरती वाजपेई को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि यूपी में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिसकी घोषणा 28 सितंबर को हो सकती है। इन सीटों पर कांग्रेस, सपा व बसपा सभी प्रत्याशी उतार रही हैं इसलिए इन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here