– महाराष्ट्र सरकार ने #Unlock5.0 गाइडलाइंस की जारी…
– महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल और स्कूल बंद रहेंगे।
– 5 अक्टूबर से रेस्टोरेंट, होटल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।

जायज़ा डेली न्यूज़ (संवाददाता) केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।जिसके तहत कई तरह की रियायतें दी गई हैं। कोरोना लॉकडाउन के तहत देश भर में मार्च से बंद स्कूल-कॉलेज 15 अक्टूबर से खोले जाएंगे.हालांकि इसपर अंतिम फ़ैसला राज्यों और इससे जुड़ी संस्थाओं पर छोड़ा गया है। केंद्र का कहना है हालांकि ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग को अब भी प्राथमिकता दी जाएगी और प्रोत्साहित किया जाएगा। नई गाइडलाइंस के तहत सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, एग्जीबिशन हॉल और एंटरटेनमेंट पार्क खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन इन्हें कुछ प्रतिबंधों के साथ खोला जाएगा।सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स में 50 प्रतिशत से ज़्यादा सीटें नहीं भरी जा सकती. यानी आधी सीटें खाली रहेंगी। सरकार के मुताबिक़, इसके लिए अलग से गाइडलाइंस भी जारी की जाएंगी। इन जगहों को अब तक इसलिए बंद रखा गया था क्योंकि आशंकाएं थीं कि यहां अक्सर भीड़ होती है। वहीं राज्य कुछ शर्तों के साथ 100 से ज़्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाज़त दे सकते हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि कंटेनमेंट ज़ोन में 31 अक्टूबर तक सख़्ती से लॉकडाउन लागू रहेगा। केंद्र का कहना है कि 10 साल से कम उम्र के बच्चे ख़तरे वाले समूह में हैं, इसलिए उनके स्कूल खोलने का फ़ैसला स्कूलों से सलाह करके लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में दशहरा के लिए जारी हुई गाइडलाइन

शादी-विवाह में बैंड बाजा को दी गई अनुमति-विवाह समारोह में 100 लोगो की छूट- बैंड बाजे के साथ बिजली सजावट भी सकते है- उत्तरप्रदेश सरकार ने दशहरा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस गाइडलाइन के अंतर्गत उत्तरप्रदेश सरकार ने दुर्गापूजा पर रोक लगा दी है। वहीं गाइडलाइन में रामलीला के लिए मंजूरी दी गई है। उत्तरप्रदेश सरकार ने दशहरा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस गाइडलाइन के अंतर्गत उत्तरप्रदेश सरकार ने दुर्गापूजा पर रोक लगा दी है। वहीं गाइडलाइन में रामलीला के लिए मंजूरी दी गई है।रामलीला के लिए नियम-1. 100 से ज्यादा दर्शक इकट्ठा होने पर रोक 2. दर्शकों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य 3.  रामलीला स्थल और लोगों को सैनिटाइज करना अनिवार् 4. मास्क केंद्र सरकार ने अनलॉक 5 के तहत नए गाइडलाइंस जारी किए। ग्रेडेड तरीके से सिनेमा हॉल खोले जा सकेंगे। स्कूल कॉलेज 15 अक्टूबर के बाद खोले जा सकेंगे लेकिन आखिरी फैसला राज्य सरकारें करेंगी। स्कूलों में अटेंडेंस बाध्य से नहीं, अभिभावकों की सहमति जरूरी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here