पांच एमएलसी ने पार्टी छोड, नीतीश कुमार की पार्टी में की इंट्री 

लखनऊ ,संवाददाता | बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व ही सियासी घमासान और दांव पेच शुरू होने लगे हैं | पहला दांव खुद राष्ट्रिय जनता दल के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल पर मारा   है | ये ऐसा दांव मारा गया है ,जिससे पहलवान अखाड़े में चित ज़रूर हो जाएगा | सिर्फ उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया होता तो शायद कोई ख़ास बात न होती लेकिन इसके अलावा पार्टी के पांच एमएलसी ने पार्टी छोड़कर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में धमाकेदार इंट्री मार ली है | यही नहीं आरजेडी से नाता तोड़ने के बाद सभी विधान परिषद सदस्यों ने सभापति अवधेष नारायण सिंह से मुलाकात भी की है | पहले की बात और थी लेकिन इस दौर की सियासत का मिज़ाज बदल चुका है, अब बहुत कम नेता हैं जो हारी हुई फ़ौज के साथ संतोष करना चाहें ,अब अवसर वाद ही सबसे उचित राजनीति का फंडा है | दरअसल सियासत इन्हीं हथकंडों को अपनाने को कहते हैं , जहाँ आपको हर हाल में लाभ हो | बहरहाल आज सुबह खबर आई थी कि राष्ट्रीय जनता दल के पांच विधान परिषद सदस्य जदयू में चले गए हैं | जिसके बाद पता चला कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया | विधानसभा चुनाव से पूर्व ये लालू यादव की पार्टी के लिए अशुभ संकेत हैं | हालाँकि सूत्र बताते हैं कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने पूर्व लोजपा सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल करने की खबरों को लेकर नाराज होकर इस्तीफा दिया है | बताते चलें कि रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हैं | उनका पटना के एम्स में इलाज चल रहा है | सूत्र बताते हैं कि लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद तथा बाहुबली नेता राम किशोर सिंह 29 जून को आरजेडी की सदस्य्ता ग्रहण कर सकते हैं | खबर है कि रामा सिंह के अलावा कई और बड़े नेता भी राजद में शामिल हो सकते हैं, बता दें कि किसी जमाने में रामा सिंह, लालू प्रसाद यादव और रघुवंश प्रसाद सिंह के कट्टर विरोधी रहे थे | रामा सिंह ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशाली संसदीय सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से मात दी थी | इससे पहले आरजेडी के 5 विधान परिषद सदस्यों ने जेडीयू का दामन थाम लिया, सभी सदस्यों ने विधान परिषद के कार्यकारी सभापति को पार्टी छोड़ने की चिठ्टी सौंपी है | खबर सामने आ रही है कि आरजेडी के और भी कई बड़े-छोटे नेता बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ एनडीए में शामिल हो सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here