जायज़ा डेली न्यूज़ दिल्ली (संवाददाता)काहिरा मिस्र में महीनेभर के अंदर ही पुरातत्वविदों ने 2500 साल पुराने ममी के 80 ताबूतों को खोजा है। इन ताबूतों को देखने के लिए मिस्र के प्रधानमंत्री और पर्यटन मंत्री के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी पहुंचे।

अभी दो सप्ताह पहले ही एक कब्रगाह से 59 ताबूत खोजे गए थे। इनमें मिली ममी भी हजारों साल पुरानी बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पुरातत्वविदों को ये ताबूत मिस्र की राजधानी काहिर के दक्षिण में स्थित सकरारा के कब्रिस्तान से मिले हैं। ये ताबूत पत्थर से बनी कब्र के नीचे दफन थे। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि पुरातत्वविदों को 2,500 साल पुराने दफन किए गए रंगीन और सील किए गए ताबूतों का संग्रह मिला है।खोज की जानकारी मिलने के बाद मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली और पर्यटन पुरावशेष मंत्री खालिद अल-अनानी ने क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने खोजी गई कब्रों और ममी को भी देखा। मंत्रालय ने कहा कि पुरातत्वविदों को रंगीन और सोने की पानी चढ़ी लकड़ी की प्रतिमाएं भी मिली हैं। इस नई खोज का पूरा विवरण जल्द ही एक समाचार सम्मेलन में दिया जाएगा।ये ममी डजोसर के पिरामिड के पास मिले हैं, जो प्राचीन राजधानी मेम्फिस में स्थित है। मेम्फिस के खंडहरों को 1970 के दशक में एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया था। इस इलाके में कम से कम 11 पिरामिड स्थित हैं।

मंत्री बोले लड़किया चाकू रखे जरूरत पड़ने पर हमला करे
जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ (संवाददाता)उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच यूपी सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए चाकू रखना चाहिए और जरूरत पड़े तो इसका इस्तेमाल भी करना चाहिए। जिले के अफसरों के सामने मंत्री मनोहर लाल ने यह बयान दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस बीच उनकी सरकार के एक राज्यमंत्री मनोहर लाल ने लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए चाकू रखने की सलाह दी है। साथ ही जरूरत पड़ने पर इससे हमला करने को कहा है। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजदूगी में राज्यमंत्री ने यह बयान दिया।‘मिशन शक्ति’ नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा अभियान के दूसरे दिन पुलिस लाइन मैदान में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम एम बेग ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की मौजदूगी में उपस्थित लड़कियों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से कोई भी गुंडा आगे नहीं बढ़ पाया है। जो छोटे-मोटे आतंकवादी थे उन्होंने उनको धराशायी कर दिया है । राज्य मंत्री मंत्री ने आगे कहा, ‘लड़कियों-महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल 112 , 1076, 181, 1090 नंबर आप के हैं। आप लोग कोई चिंता ना करें पूरा देश और प्रदेश आपके साथ है। डरिए मत, आप एक छोटा सा चाकू जेब में रखिए, कभी कोई बात आ जाए तो डटकर मार देना। कोई चिंता मत करना, भगवान सब ठीक करेंगे।’ उधर मंत्री के इस बयान के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बलिया बीजेपी कार्यकर्ता के सम्मान के लिए वह जान भी दे सकते हैं सुरेंद्र सिंह
जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ (संवाददाता) बलिया के दुर्जनपुर में हुए गोलीकांड पर गरमाई सियासत के बीच बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के रुख में बदलाव नहीं आया है। पार्टी आलाकमान के सख्त निर्देशों के बावजूद बैरिया विधायक पुराने स्टैंड पर बरकरार दिख रहे हैं। एनबीटी ऑनलाइन से एक्सक्लूसिव बातचीत में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता के सम्मान के लिए वह जान भी दे सकते हैं। दुर्जनपुर कोटा आवंटन को लेेकर हुए गोलीकांड पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों से नाखुश बीजेपी आलाकमान ने रविवार को उन्हें लखनऊ तलब किया था। विधायक के बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी ने इस मसले पर उन्हें दूर रहने की हिदायत दी थी। जब एनबीटी ऑनलाइन ने इस सिलसिले में फोन पर सुरेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को लेकर अपने स्टैंड पर कायम रहने की बात कही है।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here