जायज़ा डेली न्यूज़ दिल्ली (संवाददाता ) भारत में नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसान संगठनों में जारी गतिरोध के बीच अमेरिका में विस्कॉन्सिन स्टेट असेंबली के स्पीकर ने नए कृषि कानूनों को लेकर जारी किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए भारत सरकार से अपने फैसले पर पुन:विचार करने और प्रभावित किसानों की बात सुनने की अपील की है। स्पीकर रॉबिन जे. वॉस ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू को एक पत्र लिखकर किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने ऐसा ही एक पत्र भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर को भी लिखा है।उन्होंने 04 जनवरी को लिखे पत्र में कहा कि विस्कॉन्सिन और भारत में एक समानता है, बड़ी कृषि अर्थव्यवस्था। हमारे राज्य के किसानों का हमारी अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी कि हम उनकी राय जाने बिना उन्हें प्रभावित करने वाले कानून बनाएं या उनके शांतिपूर्ण इकट्ठे होने के अधिकार के इस्तेमाल में अड़चन डालें।वॉस ने कहा कि उम्मीद है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपने फैसले पर पुन: विचार करेगी और किसानों के साथ बैठकर उनकी चिंताएं सुनेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने पिछले महीने भारत में किसानों के प्रदर्शन पर विदेशी नेताओं और राजनेताओं की टिप्पणी पर कहा था कि वह बिना पूर्ण जानकारी के बयान दे रहे हैं। ऐसी टिप्पणियां अनुचित हैं। खासकर, जब यह एक लोकतांत्रिक देश का आंतरिक मामला है। गौरतलब है कि भारत में तीन नए कृषि कानूनों को रद्द कराने पर अड़े किसान इस मुद्दे पर मोदी सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन आज 42वें दिन भी जारी है।

 

पाकिस्तान के खिलाफ शिया समुदाय का लखनऊ मे प्रदर्शन

जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ (संवाददाता ) पाकिस्तान मे शिया समुदाय के लोगो की हत्या के खिलाफ आज लखनऊ के छोटा इमाम बड़ा हुसैनबाद मे पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हुसैनी टाइगर्स के जवानो ने प्रदर्शन किया और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी की बताते चले की पाकिस्तान में बीते दिनों ग्यारह खनिज श्रमिकों की हत्या कर दी गई थी। इस नृशंस हत्या में मारे गए सभी हजारा समुदाय के थे, जो शिया मुसलामन थे। इस घटना से पूरी दुनियां के शियो मे रोष है।पकिस्तान मे शिया समुदाए को क़त्ल करना आम बात पाकिस्तान मे ये सिलसिला तीन दह्यो से अधिक से जारी है।पकिस्तान मे तमाम नामचीन शियो को टारगेट किलिंग मे मौत के घाट उतर दिया जाता है।या फिर निर्वासन की ज़िन्दगी गुज़रने पर मजबूर होना पड़ता है।पकिस्तान मे बलूचिस्तान मजलिस वाहदत-ए-मुसलमीन (MWM) अध्यक्ष सैयद आगा रजा कहा लंबे समय से ऐसी हत्याओं का सामना कर रहे हैं और स्थिति से तंग आ चुके हैं।” सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए, आगा रज़ा ने कहा कि बलूचिस्तान सरकार बार-बार हजारा समुदाय के लोगों की रक्षा करने में विफल रही है।इस घटना से पूरी दुनियां के शियो मे रोष है।

बर्ड फ्लू का कहर:पांच राज्यों में संक्रमण की पुष्टि,केरल सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

जायज़ा डेली न्यूज़ दिल्ली (संवाददाता ) देश में कोरोना के साथ-साथ एक और संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद अब हिमाचल प्रदेश और केरल में भी बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। इन राज्यों में सैकड़ों पक्षियों को मार दिया गया है। केरल ने राज्य में इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। इधर केंद्रीय मंत्री संजीव बलयान का कहना है कि हमें पांच राज्यों हिमाचल प्रदेश, केरल, राजस्थान, हरियाणा और मध्यप्रदेश से ए1 इंफ्लूएंजा की रिपोर्ट्स मिली हैं। हरियाणा में यह वायरस पोल्ट्री में संक्रमित हो गया है, जबकि बाकी राज्यों में जंगली और प्रवासी पक्षियों में ही इसे देखा गया है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये इंसानों में फैल सकता है लेकिन अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। इसका कोई इलाज नहीं है। सभी राज्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां किसी पोल्ट्री में बर्ड फ्लू नहीं मिला है। हम केरल और दूसरे प्रभावित राज्यों से पोल्ट्री उत्पाद (कुक्कुट) के परिवहन पर अस्थाई रोक लगा देंगे। हमने स्थिति पर नजर बनाई हुई है। वहीं कर्नाटक के पोल्ट्री बोर्ड के अध्यक्ष कंथाराजू ने कहा है कि राज्य में अब तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है। कुछ चल रही अफवाहें हैं जो किसानों और पोल्ट्री फार्म मालिकों को नुकसान पहुंचा रही हैं। जिला प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है।
पर्यावरण मंत्रालय ने भी की पुष्टि
हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में प्रवासी पक्षियों सहित बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत की खबरें हैं। आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई-सिक्योरिटी एनिमल डिसीज, भोपाल में नमूने के परीक्षण किए गए और यह H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस के लिए सकारात्मक पाया गया।
राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार ने दिल्ली में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है, ताकि राज्य अधिकारियों की ओर से किए जा रहे बचाव और नियंत्रण उपायों पर निगरानी की जा सके।
 मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में मरे हुए कौवों में घातक वायरस पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने राज्य में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मंदसौर में मृत मिले कौवों में  बीमारी की  पुष्टि हो चुकी है।
राजस्थान
राजस्थान के बारां में 100 से ज्यादा पक्षियों की रहस्मयी मौत के बाद वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। राजस्थान सरकार का कहना है कि अब तक की जांच में इंसानों के लिए कोई खतरे की बात नहीं है। राजस्थान के झालावाड़, कोटा समेत 16 जिलों में अब तक 625 पक्षी जान गंवा चुके हैं। झालावाड़ के पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि अभी तक 100 कौवों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा मोर, कबूतर और कोयल की मौत हुई है। कल 53 पक्षियों की मौत हुई थी। अभी तक इसके पीछे का संदिग्ध कारण बर्ड फ्लू ही नजर आ रहा है क्योंकि दूसरी कोई वजह नहीं है।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पौंग झील अभयारण्य में अब तक 2739 प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन ने मुर्गिंयों, बतखों और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मृत पक्षियों को जमीन में दफनाया जा रहा है।
केरल
केरल के अलपुझा और कोट्टायम जिलों में बडे़ पैमाने पर मंगलवार को संक्रमित पक्षियों को मारने का अभियान शुरू हो गया है। यहां पर करीब 50 हजार पक्षियों को मारा जाएगा। केरल में अब तक 1700 बतखों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा केरल में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद मैसूर-केरल सीमा के एचडी कोटे तालुक में बोधी चेक पोस्ट पर जिला प्रशासन द्वारा मुर्गी और अन्य पक्षियों के परिवहन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा केरल के कोट्टायम की जिलाधिकारी एम अंजना नींदूर पंचायतों में से किसी एक किसान की बत्तख में बर्ड फ्लू पाया गया है। इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण है या नहीं, इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस बीच राज्य सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर दी है। सरकार पक्षियों के मालिकों को प्रति पक्षी 200 रुपये प्रदान करेगी जो 2 महीने से अधिक पुराने हैं और 1-महीने से कम उम्र के पक्षियों के लिए 100 रुपये।
हरियाणा 
अधिकारियों की माने तो हरियाणा के पंचकूला में पिछले दस दिन में चार लाख से ज्यादा पोल्ट्री पक्षियों की मौत हो गई है। हालांकि राज्य के पशुपालन और डेयरी विभाग का कहना है कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इन पक्षियों की मौत एवियन इन्फ्लुएंजा से हुई है या नहीं। इन पक्षियों के नमूने जालंधर भेज दिए गए हैं और अभी इनकी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पंचकुला जिले में निगरानी के लिए टीमों को तैनात कर दी है।
उत्तराखंड
हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में मंगलवार को अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि राज्य में अभी तक किसी पक्षी की मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कई राज्यों में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने यहां पशुपालन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं।
गुजरात
गुजरात में भी बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। यहां के जूनागढ़ जिले में खारो जलाशय में करीब 53 पक्षी मृत पाए गए हैं। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि जहरीले खाने की वजह से पक्षियों की मौत हुई है। 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here