गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ कल्बे सादिक़ और मौलाना वहीदुद्दीन खान,पद्म भूषण सम्मान दिए जाने का एलान


जायज़ा डेली न्यूज़ नई दिल्ली (संवाददाता) गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित 10 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में देश की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 102 हस्तियों को पद्म श्री दिया जाएगा। गृहमंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दिवंगत गायक एस पी बालासुब्रमण्यम, डॉ. बेले मोनाप्पा हेगड़े, साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में नरिंदर सिंह कपानी, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बी.बी. लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

कृष्ण नायर सांताकुमारी चित्रा (कला), तरुण गोगोई (जनसेवा), चंद्रशेखर कांबरा (साहित्य और शिक्षा), पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल, कल्बे सादिक, रजनीकांत देवीदास श्रोफ, तारलोचन सिंह को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा।प्रमुख शिया धर्म गुरु और मौलाना कल्बे सादिक़ मरहूम के भतीजे मौलाना कल्बे ने केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया है उन्हों ने कहा है की मौलाना कल्बे सादिक़ मरहूम जो ख़िदमात थी।इसके वह हक़दार थे।पद्म सम्मान भारत के सबसे उच्च नागरिक सम्मान में शामिल हैं और इन्हें तीन कैटगरी में दिया जाता है. ये हैं पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. यह सम्मान कला, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, व्यापार, मेडिसिन, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम के लिए दिया जाता है. हर साल गणतंत्र दिवस के मौक़े पर इन सम्मान पाने वालों के नाम की घोषणा की जाती है। नामों की घोषणा तो गणतंत्र दिवस के मौक़े पर होती है लेकिन इसे बाद राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में राष्टपति के हाथों दिया जाता है। सम्मान पाने वालों में 29 महिलाएं, 10 लोग विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई कैटगरी में शामिल हैं. 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here