जायज़ा डेली मुंबई (संवाददाता) प्रयागराज में वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर बने शॉपिंग काम्पलेक्स को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शनिवार को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

prayagraj news : वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर बने मार्केट को ध्वस्त किया जा रहा है।

पीडीए की इस ध्वस्तिकरण की कार्रवाई को सीधे तौर पर वसीम रिज़वी से जोड़ कर देखा जारहा है कल वसीम रिज़वी ने क़ुरान पाक पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का जो इल्ज़ाम लगाया था उससे समस्त मुस्लिम समाज मे रोष व्यक्त है। वसीम के खिलाफ पूरे देश मे प्रदर्शन हुए है। कई जगहा पुलिस मे वसीम के खिलाफ उन्माद भड़काने की शिकायत की गई है। प्रदेश मे क़ानून व्यवस्था की स्तिथि ख़राब न हो जाए इस पर ख़ुफ़िया महकमा नज़र बनाये हुए है। जानकारों का कहना है की वसीम रिज़वी की सीबीआई जाँच चल रही है।लेकिन जिस धीमी गति से जाँच हो रही है।उस पर उंगलियाँ उठना लाज़मी हैं। साथ मे वसीम रिज़वी इस तरहां के बयान देकर ये दिखाना चाहते हैं कि कही ना कही से उनको सरकार का समर्थन प्राप्त है। इस लिए अब सरकार को वसीम के खिलाफ कोई प्रभावी करवाई करके अपनी स्तिथि साफ करना होगी। इस बीच प्रयागराज मे हुई ध्वस्तिकरण की करवाई को उसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है। कई बुलडोजर लगाकर कॉम्पलेक्स को ध्वस्त करने की कार्रवाई चल रही है। मौके पर कई थानों की फोर्स के अलावा पीएसी तैनात कर दी गई है।प्रयागराज में चौक के पास स्थित कोतवाली के बताशा मंडी में इमाम बाड़े की ज़मीन पर पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों ने हेरफेर करके इमामबाड़ा पीछे करके आगे बड़ी मार्केट बना दी है। इसके एक-एक दुकानों को लाखों रुपये में बेचा गया। इस मामले में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता इसी से लगाया जा सकता है कि सीबीआई से इसकी जांच के लिए प्रदेश सरकार ने सिफारिश भी की है। 

मुझ पर FIR बीजेपी की हार का प्रमाण.इस FIR की मैं होर्डिंग लगवाऊंगा अखिलेश ने FIR पर अखिलेश का ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है। केस में 20 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। उधर, सपा के जिला अध्यक्ष जय वीर सिंह यादव की तहरीर पर दो पत्रकारों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी एवं आईपीएए (इंडियन प्रेस अलाइवनेस एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश पराशर की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप लगाया है कि पाकबड़ा के रीजेंसी होटल में 11 मार्च की शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें कुछ पत्रकारों ने व्यक्तिगत सवाल पूछ लिए जिससे गुस्साए अखिलेश यादव ने अपने सुरक्षा गार्ड और सपा कार्यकर्ताओं से पत्रकारों को बंधक बनवा लिया और उनकी पिटाई करवाई थी।जिसमें कई पत्रकारों को गंभीर चोटें आईं। उनका इलाज चल रहा है। उधर, सपा के जिलाध्यक्ष जय वीर सिंह यादव की तहरीर पर मीडियाकर्मी फरीद शम्सी और उवैद उर्रहमान के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें सपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि खुद को पत्रकार बताने वाले दो व्यक्तियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जब उन्हें सुरक्षा गार्डों ने रोका तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद फरीद खुद जमीन पर गिर गए और बेहोश होने का नाटक करने लगे। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि दोनों ओर से केस दर्ज कर किए गए हैं। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली गई है।अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे के बाद पत्रकारों पर भी मामला दर्ज,एबीपी न्यूज़ के उबैद उर रहमान, न्यूज़ 18 के पत्रकार फ़रीद शम्सी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज,
धारा 160 /341 / 332 / 353 / 504 / 499 / 120 B में मामला दर्ज,सपा ज़िला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कराया मामला दर्ज,

महाराष्ट्र में फिर लौटीं पाबंदियाँ,अब औरंगाबाद में कंप्लीट लॉकडाउन
जायज़ा डेली मुंबई (संवाददाता) कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से महाराष्ट्र को बेहाल कर दिया है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार की वजह से एक बार फिर महाराष्ट्र में प्रतिबंधों यानी पाबंदियों वाले दिन लौटने लगे हैं। नागपुर, अकोला के बाद अब औरंगाबाद में भी कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। औरंगाबाद में वीकेंड में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा कि औरंगाबाद में शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने सख्ती से इस लॉकडाउन का पालन करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को 15,817 नए मामले सामने आए। लगातार तीसरे दिन इस साल के अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की बढ़ती इस रफ्तार को देख प्रशासन एक बार फिर से लॉकडाउन की ओर जाता दिख रहा है। औरंगाबदा से पहले नागपुर और अकोला में पूरी तरह से लॉकडाउन है, वहीं पुणे, परभणी में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि अगर हालात नहीं संभले तो अन्य इलाकों में भी लॉकडाउन लागू किए जा सकते हैं।
कहां-कहां लॉकडाउन और कहां नाइट कर्फ्यू
कोविड-19 मामलों से निपटने के प्रयासों के तहत महाराष्ट्र के नागपुर में 15 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है, जबकि अकोला में शुक्रवार से सोमवार तक लॉकडाउन है। इसके अलावा, पुणे और परभणी में प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। परभणी में शुक्रवार को शहरी क्षेत्रों और जिले के कस्बों में दो दिन का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। वहीं, ठाणे के करीब 15 से अधिक हॉटस्पॉट में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल


जायज़ा डेली न्यूज़ दिल्ली (संवाददाता)अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश मंत्री रहे यशवंत सिन्हा शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से यशवंत सिन्हा बीजेपी से नाराज़ चल रहे थे। इसी नाराज़गी के दौरान उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी थी। हालाँकि यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा अब भी बीजेपी में हैं और वे झारखंड के हजारीबाग लोकसभा सीट से सांसद हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वे मंत्री भी बनाए गए थे. यशवंत सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमला बोलते रहे हैं।टीएमसी में शामिल होने से पहले यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाक़ात की. मुलाक़ात के बाद सिन्हा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।सिन्हा ने कहा, ”देश दोराहे पर खड़ा है. हम जिन मूल्यों पर भरोसा करते हैं, वे ख़तरे में हैं. न्यायपालिका समेत सभी संस्थानों को कमज़ोर किया जा रहा है. यह पूरे देश के लिए एक अहम लड़ाई है. यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।” यशवंत सिन्हा ने कहा, ”ममता जी और मैंने साथ में मिलकर अटल जी के सरकार में काम किया था. ममता जी शुरू से ही फ़ाइटर रही हैं. आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि जब इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण हो गया था और जब उसे आतंकवादी कंधार ले गए थे तो एक दिन कैबिनेट में चर्चा हो रही थी. उसी चर्चा में ममता जी ने कहा कि वो स्वयं बंधक बनकर जाएंगी वहाँ पर लेकिन शर्त ये होगी जो बाकी बंधक हैं उन्हें छोड़ दिया जाए।” यशवंत सिन्हा टीएमसी जॉइन करने के मौक़े पर कहा, ”आप सभी को आश्चर्य हो रहा होगा कि क्यों इस उम्र में आकर मैंने दलगत राजनीति से ख़ुद को अलग कर लिया था तो फिर किसी पार्टी में शामिल होकर सक्रिय हो रहा हूँ. आज के समय में देश एक अद्भुत बदलाव की स्थिति से गुज़र रहा है. अभी तक जिन मूल्यों को हम महत्व देते थे और ये सोचकर चलते थे कि इस पर प्रजातंत्र में हर कोई अमल करेगा ही, वो मूल्य आज ख़तरे में हैं. हम सभी इस बात से परिचित हैं कि प्रजातंत्र की ताक़त प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं. जो आज लगभग, हर संस्था कमज़ोर हो चुकी है और इस बात का बेहद अफ़सोस है कि इसमें न्यायपालिका भी शामिल है।”

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here