UP में 16 को 9 बजे से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण, 311 केंद्रों पर लगेगा टीका
जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ (संवाददाता )उत्तर प्रदेश में 16 जनवरी से प्रथम चरण में प्रदेश के 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने का कार्य प्रात: 09 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा और इसकी सभी तैयारी कर ली गई है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि 16 जनवरी को प्रथम चरण में राज्य के 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही की जाएगी। वैक्सीन लगाने का काम सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे चलेगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की लगभग पौने 11 लाख डोज अब तक प्राप्त हो चुकी है और ये सभी जिलो में आज शाम तक पहुंच जाएगी। प्रसाद ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। भारत सरकार की गाइडलाइन एवं क्रम के अनुसार कोविड वैक्सीनेशन का कार्य संचालित किया जाएगा।कोरोना अपडेट पर अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1 लाख 33 हजार 621 सैम्पल की जांच की गई। अब तक कुल 2 करोड़ 58 लाख 41 हजार 533 सैम्पल की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 506 नए मामले आए हैं। प्रदेश में 10,080 कोरोना के एक्टिव मामले में से 3,796 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3 लाख 48 हजार 335 लोग होम आइसोलेशन में गए हैं, जिसमें से 3 लाख 44 हजार 539 लोगों की होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में 539 लोग तथा अब तक कुल 5 लाख 76 हजार 519 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 5,06,332 टीम दिवस के माध्यम से 3,12,52,129 घरों के 15,19,01,447 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,788 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,91,429 लोगों ने ई-संजीवनी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श ले चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा और AIMIM का हो चुका है ‘ गठबन्धन’- संजय सिंह


जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ (संवाददाता ) भाजपा के सांसद साक्षी महाराज द्वारा दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा उत्तर प्रदेश में दो एआईएमआईएम चुनाव लडेगी एक ओवैसी के नेतृत्व में और एक योगी के नेतृत्व में। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी और योगी का अवैध गठबंधन हो चुका है जिसका खुलासा भाजपा के एक जिम्मेदार सांसद ने किया है इसके बारे में आदित्यनाथ जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए की ये कैसा मिलाजुला खेल खेल रहे हैं? उन्होंने कहा भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है दरअसल वो ओवैसी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रहे हैं। इसका सच क्या है उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती है भाजपा को इस अवैध गठबंधन का सच जनता को बताना चाहिए।संजय सिंह ने यह बताया कि भाजपा के सांसद ने यह भी कहा की ओवैसी ने बिहार में भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, बंगाल में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में भी योगी और ओवैसी मिलकर चुनाव लड़ेंगे भाजपा जनता को गुमराह करके वोट पाना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश की जनता योगी जी से पूछना चाहती है कि आखिर भाजपा सांसद के बयान का सच क्या है ? भाजपा की यह घिनौनी राजनीति जनता के सामने आनी चाहिए।संजय सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी जी औवेसी को उत्तर प्रदेश में रैली करने देते है लेकिन आम आदमी पार्टी को अपने सरकारी स्कूल भी नहीं देखने दे रहे है।

योगी कैबिनेट में मंत्री बन सकते हैं IAS अरविंद शर्मा, जानें उनके बारे में


जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ (संवाददाता ) गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खासे करीबी रहे अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री दारा सिंह चौहान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाकर प्रदेश मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने मीडिया से कहा कि पार्टी जो दायित्व देगी उसे निष्ठा से संभालूंगा। मैं भाजपा में शामिल होने से खुश हूं।अरविंद कुमार शर्मा का काफिला सुबह 11 बजे विपुल खंड स्थित गेस्ट हाउस से निकला और वह करीब 11.30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ पूर्वांचल के जिलों, मऊ, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर और बलिया से आए पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम था और लग्ज़री कारों का काफिला भी साथ था। वह ठीक 12 बजे मंच पर आए तो उनके साथ डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे। स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी का झंडा पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि वह पूर्वांचल के मऊ जैसे पिछड़े जिले से हैं। पार्टी में शामिल होने की उन्हें खुशी है। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को उठाकर इस मुकाम पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और राष्ट्रीय सेवा में लगा रहूंगा। अरविंद कुमार शर्मा गुजरात काडर के वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने वर्ष 2001 से वर्ष 2014 तक गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया। फिर वर्ष 2014 में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आ गए। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में काम किया। फिलहाल वह सूक्ष्म मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि उन्हें चार जनवरी को कहा गया कि वह इस्तीफा दे दें, उन्हें यूपी में बड़ी जिम्मेदारी संभालनी है। उन्होंने चार जनवरी को ही वीआरएस के लिए पत्र लिखा और कहा कि उन्हें 11 जनवरी से सेवानिवृत्ति चाहिए। फिर वह लखनऊ की तैयारी में जुट गए।

शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने मस्जिद ए आसफ़ी का लिया जायज़ा कोरोना काल के बाद अदा के जायेगी नमाज़े जुमा
जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ (संवाददाता ) प्रमुख शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा है की कल इमाम बाड़ा आसफ़ी मे कोरोना काल के बाद पहली नमाज़े जुमा अदा की जाएगी उन्हों ने कहा कि कोरोना गाईड लाईन के अनुसार नमाज़ ए जुमा होगी मौलाना कल्बे जवाद ने कहा की हमने हुसैनाबाद ट्रस्ट से नमाज़े जुमा के लिए पी पी किट और सेनिटाइज़ेशन की लिख कर मांग की है। मौलाना कल्बे जवाद आज खुद आपने बेटे कल्बे अहमद के हमराह इमाम बाड़ा आसफी पहुचे और मस्जिद ए आसफ़ी का जायज़ा लिया उन्होंने जायज़ा न्यूज़ से बात चीत करते हुए बताया की आयात उल्लाह उल उज़्मा सिस्तानी साहब के फतवे की रौशनी मे नमाज़ ए जुमा बाजमात की जायेगी मौलाना मौसूफ़ ने बताया की फतवे के मुताबिक़ सवा गज़ की दुरी बना कर नमाज़ बा जमाअत अदा की जा सकती है। इस बीच हुसैंनाबाद ट्रस्ट के सचिव व सिटी मजेस्ट्रेट शशि भूषण राय ने आज कहा है कि शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद कि मागं पर विचार किया जा रहा है। अभी हाल ही मे सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर आसीन होने वाले श्री राय ने कहा की मौलाना के पत्र विचार हो रहा है की कैसे उसपर अमल किया जाए सिटी मजेस्ट्रेट श्री राय ने हुसैनाबाद ट्रस्ट का निरिक्षण भी किया वह हुसैनाबाद ट्रस्ट दफ्तर पहुंचे और कर्मचारियों से जानकारी हासिल की इस मौक़े पर हुसैनाबाद ट्रस्ट के अहमद मेहदी हबीबुल हसन, एजाज़ हसन रिज़वी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here