जायज़ा डेली न्यूज़ लखनऊ (संवाददाता)हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को एक्सप्रेस वे पर रोक लिया गया। यूपी पुलिस की ओर से नोएडा के पास से ही एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के मार्च को रोक लिया गया। नोएडा पुलिस की ओर से कहा गया कि हमने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया गया है। इस दौरान राहुल गांधी की पुलिस अफसर से बहस भी हुई। राहुल ने पूछा कि ये तो बताओ कौन-सी धारा पर गिरफ्तार कर रहे हो।मीडिया को समझाइए। मैं अकेला जाना चाह रहा हूं। अकेले जाने से धारा 144 का उल्लंघन नहीं होगा। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि यूपी पुलिस के साथ धक्कामुक्की में राहुल गांधी गिर पड़े और पुलिस ने उनपर लाठियां मारी। बता दें कि नोएडा पुलिस का कहना है कि हाथरस प्रशासन की चिट्ठी है कि अगर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां आते हैं, तो कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता गुरुवार सबह दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) बॉर्डर को पार कर हाथरस के लिए रवाना हुए, थोड़ी दूर चलने के बाद ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं का काफिला रोक दिया। जिसके बाद राहुल और प्रियंका पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। काफी दूर तक चलने के बाद पुलिस ने फिर पैदल चल रहे नेताओं को हाथरस जाने से रोक दिया जिसके बाद पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। राहुल गांधी के साथ धक्कामुक्की की गई जिससे वो सड़क र गिर पड़े। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए।


पैदल मार्च के दौरान ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए. प्रियंका ने लिखा कि हाथरस जाने से हमें रोका, राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियां चलाईं। प्रियंका ने लिखा कि कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है. एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं. काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती। कांग्रेस की ओर से रणदीप सुरजेवाला ने लिखा कि यूपी सरकार राहुल गांधी को आगे क्यों नहीं जाने दे रही है। कांग्रेस नेता ने पूछा कि यूपी सरकार क्या छुपाना चाहती है, हम गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं लेकिन बेटियों को इंसाफ मिलना चाहिए। हाथरस के रास्ते यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस के साथ झड़प के बाद राहुल गांधी ने कहा, पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया और मुझे जमीन पर गिरा दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि, क्या केवल मोदी जी इस देश में चल सकते हैं? एक सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता है? हमारा वाहन रोक दिया गया, इसलिए हमने पैदल चलना शुरू किया।

मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रहे कांग्रेस विधायक दल नेता आराधना मिश्रा, दीपक सिंह, वीरेंद्र चौधरी, मनोज यादव समेत कई नेता गिरफ्तार प्रदेश भर में कांग्रेस का प्रदर्शन करने का ऐलान, सभी जनपदों में कांग्रेस पार्टी करेगी प्रदर्शन, आज से ही शुरू होगा प्रदेश भर में प्रदर्शन, जिला और तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन, प्रदर्शन करने का यूपी कांग्रेस का फरमान।राहुल-प्रियंका गांधी को लेकर प्रदर्शन होगा, धक्का-मुक्की,गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here